What to eat in Typhoid Fever – टाइफॉयड में क्या खाएं और क्या नहीं
What to eat in Typhoid Fever – टाइफॉयड में क्या खाएं और क्या नहीं

What to eat in Typhoid Fever – टाइफॉयड में क्या खाएं और क्या न
टाइफॉयड बुखार साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है जो रुके हुए पानी, गंदी जगहों, दूषित भोजन और दूषित पानी में पैदा होता है। यह एक अत्यन्त संक्रामक बीमारी है जो मनुष्य के इम्यून सिस्टम को खराब कर देता है। इसके मुख्य लक्षणों में सिरदर्द, बुखार (Fever in Hindi), दस्त (Dast ke Lakshan), थकान (Fatigue Meaning in Hindi), कब्ज (Constipation meaning in Hindi), ठंड लगना, स्प्लीन और लिवर का बढ़ जाना, चेस्ट कंजेस्शन इत्यादि शामिल हैं। ज्यादातर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का होना टाइफॉयड बुखार के साथ बहुत आम हैं। साथ साथ कुछ रोगियों को कभी कभी उल्टी, जी मिचलाना और भूख न लगने की समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। टाइफॉयड एक इंटेस्टाइनल विकार है, इसलिए इसमें खाने की ( Typhoid me kya khaye in Hindi, Typhoid diet chart in hindi) गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए टाइफॉयड (Typhoid Diet in Hindi) से पीड़ित होने पर, नियमित अंतराल पर थोड़ी मात्रा में भोजन (Typhoid diet chart in hindi) लेते रहना चाहिए जिससे आपके शरीर की ताकत और ऊर्जा बनी रहे। लेकिन आपको खाने वाले भोजन के प्रकार की भी अच्छे से जांच करनी चाहिए। आम तौर पर लोग ब्लेंड भोजन खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह आरामदायक और पचाने में आसान होता है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ टाइफॉयड के रोगी की डाइट ( Typhoid me kya khaye in Hindi, Typhoid diet chart in hindi) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, उसे अपनी डाइट (Typhoid diet chart in hindi) में जरूर शामिल करें। इसके अलावा टाइफॉयड बुखार में क्या खाना (Typhoid me kya khaye in hindi) चाहिए यह निचे दिया गया है।
Typhoid Diet Chart in Hindi – टाइफॉयड डाइट चार्ट
टाइफॉयड बुखार के लिए एक पूर्ण और सेहतमंद डाइट वह है जिसमे छोटे छोटे और हल्का भोजन शामिल हो। इस डाइट में ऐसा भोजन शामिल होना चाहिए जो प्रोटीन से युक्त हो, सॉफ्ट और ब्लेंड हो, आसानी से पचाने योग्य, और जिसमे फाइबर और फैट कम मात्रा में हो। इसके अलावा टाइफॉयड बुखार के दौरान और क्या क्या खाना (Typhoid me kya khaye in hindi) चाहिए (Typhoid me kya khaye in Hindi) यह विस्तार से नीचे बताया गया है-
उच्च कैलोरी आहार
टाइफॉयड बुखार से पीड़ित रोगियों को उच्च कैलोरी आहार लेना चाहिए। शरीर में उच्च कैलोरी की मात्रा टाइफॉयड बुखार के कारण शरीर के वजन को कम होने से रोकती है। कुछ भोजन जिनमे कैलोरी की मात्रा उच्च होती है में शामिल हैं- पास्ता, उबले हुए आलू, व्हाइट ब्रेड और केले।
तरल पदार्थ
टाइफॉयड बुखार से पीड़ित रोगी को जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ देना चाहिए। टाइफॉयड बुखार के दौरान रोगी का शरीर निर्जलीकरण का शिकार हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप रोगी गंभीर रूप से दस्त और बुखार से पीड़ित हो सकता है। इसलिए जरूरी है की ऐसा भोजन और फल खाएं जिसमे पानी की मात्रा अधिक हो और ताज़ा फलों के रस को भी अपनी डाइट में शामिल करें। दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी अवश्य पियें।
उच्च कार्बोहायड्रेट पदार्थ
टाइफॉयड बुखार के दौरान ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे कार्बोहाइड्रेट उच्च मात्रा में उपस्थित हो। इसके अलावा टाइफॉयड के रोगी को ऐसा भोजन देना चाहिए जो आसानी से पच जाये। उबले हुए चावल, बेक्ड आलू और पके हुए अंडे टाइफॉयड बुखार में फायदेमंद होते हैं।
डेयरी उत्पाद
डेयरी उत्पाद की अधिक मात्रा टाइफॉयड बुखार में बहुत फ़ायदेमंद होती है क्योंकि डेयरी उत्पाद टाइफॉयड के रोगी के लिवर को शक्ति प्रदान करते हैं और साथ ही साथ उनके पाचन को सुचारु रूप से चलाने में भी मदद करते हैं।
योगर्ट और अंडे
टाइफॉयड के रोगी के आहार में योगर्ट और अंडे अबश्य शामिल करने चाहिये क्योंकि ये मीट की तुलना में पचाने में आसान होते हैं और प्रोटीन की कमी को भी पूरा करते हैं। वहीं अगर टाइफॉयड का रोगी शाकाहारी है तो उसे प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दालें, फलियाँ और कॉटेज चीज़ देना चाहिए।
ओमेगा 3 फैटी एसिड
ओमेगा -3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए यह भी टाइफाइड रोगी की डाइट का हिस्सा होना चाहिए।
इसके बारे में भी विस्तार से पढ़ें: Typhoid Fever Meaning in Hindi और Typhoid Fever symptoms in Hindi
Foods to Avoid in Your Typhoid Diet Chart in Hindi – टाइफॉयड में क्या न खायें?
जैसा की हमने इस लेख में ऊपर बताया है कि टाइफॉयड बुखार दूषित खाना खाने से होता है तो इस दौरान कौनसा भोजन नहीं खाना (Typhoid me kya khaye in hindi) चाहिए इसका ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसा भोजन जिसको खाने से पाचन क्रिया में अवरोध उत्पन्न हो, टाइफॉयड बुखार के दौरान उसे खाने से बचना चाहिए। साथ ही कच्ची दालें, सब्जियाँ, और अघुलनशील फाइबर युक्त भोजन खाने से बचना चाहिए। यहां हमने टाइफॉयड बुखार के दौरान कौनसा भोजन खाने (Typhoid diet chart in hindi) से बचें उसके बारे में बताया है –

- उच्च फाइबर खाद्य पदार्थों (Fibre Rich Indian Food) को खाने से बचें क्योंकि अघुलनशील फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ आपके पाचन सिस्टम को खराब कर देते हैं।
- गोभी और कैप्सिकम जैसी सब्जियों को न खायें क्योंकि वे टाइफॉयड बुखार के दौरान गैस और सूजन का कारण बन सकते हैं।
- प्याज और लहसुन जैसे मजबूत स्वाद वाले भोजन से बचें क्योंकि ये रोगी के पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।
- मसालेदार और एसिटिक एसिड युक्त भोजन जैसे मिर्च और सिरका इत्यादि न खाएं, मिर्च टाइफॉयड से पीड़ित रोगी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
- घी, मक्खन, और तले- भुने खाद्य पदार्थों को खाने (Typhoid me kya khaye in Hindi) से बचना चाहिए।
टाइफॉयड बुखार के लिए डाइट चार्ट (Typhoid Diet Chart in Hindi, Typhoid diet in Hindi) बनाते समय एक बार अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें और हेल्दी और साफ- स्वच्छ भोजन ही खायें। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके पानी और अन्य तरल पदार्थ लेते रहें इसके साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखें की टाइफॉयड के रोगी को दूषित और गन्दी जगहों पर जाने न दें।
इसके बारे में भी विस्तार से पढ़ें: Avocado meaning in Hindi






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you support me 💕